![]()
श्रीविजयनगर में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर हुई हिंसा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर हुई हिंसा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को परिवादी गुरजोत सिंह पर हथियारों से लैस आरोपियों ने हमला किया और अवैध हथियार से
ट्रक यूनियन श्रीविजयनगर के सह-सचिव गुरजोत सिंह (25) ने 24 जुलाई 2025 को श्रीविजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पद को लेकर प्यारासिंह और अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर उन पर हमला किया और फायरिंग की।
इस मामले में पुलिस ने अभियोग संख्या 190 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी नई मंडी घड़साना क्षेत्र के निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर और कारतूस का खाली खोखा बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात का कारण ट्रक यूनियन में अध्यक्ष पद को लेकर रंजिश थी। इस कार्रवाई में श्रीविजयनगर एसआई थानाधिकारी गोविंदराम, एएसआई पृथ्वीसिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments