पाली के नागा बाबा गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर शाम के समय आयोजित महाआरती में शामिल श्रद्धालु।
पाली में शिव पुत्र गजानन का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है। शहर के प्राचीन नागा बाबा बगेची वल्लल गणेश सिद्ध पीठ में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन दर्शन के लिए लगी हैं। दोपहर तक कतारें लगी हुई हैं।
सुबह पांच बजे यहां महंत नारायण गिरी, महंत सुरेश गिरी के सान्निध्य में मंगल आरती की गई। उसके बाद मंदिरों पर ध्वजा चढ़ाई गई। शाम को मंदिर में महाआरती हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन के लिए शाम के समय लम्बी कतार रही।

नागा बाबा बगेची के गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने भी दर्शन किए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यहां भारी पुलिस जाप्ता तैनात नजर आया साथ ही 32 CCTV कैमरे लगाए गए। और 100 से ज्यादा गणेश भक्त भी यहां व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
इसी तरह शहर के पानी दरवाजा स्थित इच्छापूर्ति गजानन मंदिर, मोती चौक गजानन मंदिर सहित अन्य गणपति के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर आकर्षक रूप से सजे नजर आए।
इधर सुबह मुहूर्त में शहरवासी गणेश प्रतिमाएं खरीदकर ले जाते नजर आए। जिन्हें घर और मोहल्लों में स्थापित किया गया।

नागा बाबा बगेची के गणेश मंदिर में सुबह से दोपहर तक भक्तों की कतारें हैं।
साल में एक बार होता है चांदी के गहनों से विशेष शृंगार
नागा बाबा बगेची के उपाध्यक्ष महंत सुरेश गिरी ने बताया- साल भर में गणेश चतुर्थी ही एक ऐसा मौका है जिस दिन दोनों प्रतिमाओं का चांदी के गहनों का शृंगार किया जाता है। इसके साथ ही करीब 101 किलो गुलाब व अन्य फूल अजमेर और पुष्कर से मंगवाए हैं।
उन फूलों से भी गणेश प्रतिमाओं का विशेष शृंगार किया गया। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण करने के लिए करीब 300 किलो प्रसाद बनवाया गया है। 100 से ज्यादा गणेश भक्त व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

शहर के बांगड़ कॉलेज के निकट बुधवार को गणेश प्रतिमा खरीदते हुए श्रद्धालु।
पाली में गणेश चतुर्थी खास – 100 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक की गणेश प्रतिमाएं बिकी। – गली-गली, घर-घर सजे गणपति पांडाल। – मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं की डिमांड ज्यादा। – माहेश्वरी समाज, गणेश सेवा समिति की ओर से लागत मूल्य पर मोदक बनाकर श्रद्धालुओं को दिए गए। – नागा बाबा बगेची में नागा साधुओं ने की महाआरती।

शहर के बांगड़ कॉलेज के निकट बुधवार को गणेश प्रतिमा खरीदते हुए श्रद्धालु।
नोट – गणेश प्रतिमा स्थापित करने के फोटो-वीडियो भेज
आपने भी अपने मोहल्ले या घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की है तो 97838-19007 नंबर पर फोटो और वीडियो (खड़े मोबाइल से बनाया हुआ) सेंड करे। और डिटेल लिखे (उदाहरण) पाली शहर के बापूनगर में गणेश मित्र मंडल की ओर से मोहल्ले में 5 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।
अगर घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की है तो लिखे शहर के आदर्श नगर निवासी शिल्पा-राकेश कुमार ने अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की। पिछले इतने करीब 5 सालों से लगातार गणपति प्रतिमा स्थापित कर रहे है। आपके फोटो-वीडियो को हम दैनिक भास्कर डिजिटल पर जारी करेंगे।

नागा बाबा बगेची के बाहर प्रसाद खरीदते हुए श्रद्धालु।

नागा बाबा बगेची के बाहर श्रद्धालु फूलों की माला खरीदते हुए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments