☜ Click Here to Star Rating


नसीराबाद की एक नाबालिग से जयपुर के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर खाटूश्याम घूमने के लिए बुलाया। नाबालिग के जयपुर पंहुचने पर आरोपी युवक होटल के कमरे में ले गया। डरा धमका कर रेप किया। बाद में उसे झोटवाड़ा थाने पर छोड़कर नाबालिग के परिजनों को सूचना

.

परिजन जयपुर पहुंचे और उसे नसीराबाद लेकर आए। नसीराबाद सिटी थाने में शिकायत दी। नसीराबाद सिटी थाना प्रभारी हुकम गिरी ने मामला जयपुर का होने के कारण जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर एफआईआर जयपुर सदर थाने को भेज दी।

पीड़िता नाबालिग ने बताया- करीब 6 माह पहले सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जयपुर में रहने वाले पवन पहाड़िया नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। 24 अगस्त की दोपहर आरोपी युवक पवन ने खाटूश्याम घूमने जाने की बात कहते हुए जयपुर बुलाया। इस पर वह नसीराबाद रेलवे स्टेशन से शाम 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गई। रात करीब 10 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन पर पंहुची। आरोपी युवक स्टेशन के बाहर बाइक लेकर खड़ा था।

नसीराबाद सिटी थाने में दी शिकायत, जयपुर में होगी दर्ज

नसीराबाद सिटी थाने में दी शिकायत, जयपुर में होगी दर्ज

नाबालिग ने बताया- आरोपी युवक ने उसे खाटूश्याम जाने को कहा तो उसने रात होने की बात कहते हुए मना कर दिया। आरोपी युवक ने उसे डरा धमकाकर बाइक पर बैठाया और खाटूश्याम ले गया। पीड़िता का आरोप है कि 25 अगस्त को सुबह लगभग 10-11 बजे वापिस जयपुर पंहुचे। उसने अपने घर नसीराबाद जाने की बात कही। इस पर आरोपी युवक ने कहा- दोनों थक गए हैं, थोड़ा आराम कर लेते हैं।

इसके बाद आरोपी उसे एक होटल पर ले गया। होटल के कमरे में ले जाकर डरा धमकाकर उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे झोटवाड़ा थाने पर छोड़ गया। उसके घर वालों को सूचना दी। इस पर उसके घरवाले जयपुर पंहुचे। मंगलवार को उसे लेकर नसीराबाद पंहुचे। जिन्हें उसने अपने साथ हुई आप बीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)

………

पढें ये खबर भी…

बाइक के बैग से डेढ़ लाख चोरी, VIDEO:बैंक से निकाले थे, मेडिकल स्टोर के बाहर वारदात; हेलमेट पहनकर आया आरोपी

अजमेर जिले के नसीराबाद में बाइक के बैग में रखे डेढ़ लाख की नकदी चोरी हो गई। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पीड़ित मेडिकल स्टोर के सामने बाइक पार्क कर दवा लेने गया और पीछे से एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर आया और वारदात कर फरार हो गया। (पूरी खबर पढें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading