☜ Click Here to Star Rating


पहली पारी के बाद बाहर निकलते कैंडिडेट्स।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से एनालिस्ट कम प्रोग्रामर(उप निदेशक) परीक्षा-2024 अजमेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को हो रही है। कुल 45 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए अजमेर में 25 सेंटर बनाए गए है।

.

दो पारियों में हो रही इस परीक्षा में निर्धारित समय से एक घंटे पहले सेंटर पर एन्ट्री दी गई। सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे और हर कैंडिडेट्स की चेकिंग की गई। पहली पारी में 43 प्रतिशत उपस्थिति रही।

पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। 7 हजार 367 कैंडिडेट्स में से 3170 शामिल हुए। कुल 4 हजार 197 कैंडिडेट्स अनुपस्थित रहे। दोपहर 3 से 5 बजे तक दूसरी परीक्षा हाेगी।

पहली पारी में आधे से भी कम कैंडिडेट्स शामिल हुए।

पहली पारी में आधे से भी कम कैंडिडेट्स शामिल हुए।

परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर आना पड़ा। मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें रंगीन एवं नवीनतम स्पष्ट फोटो हो, परीक्षा केंद्र पर दिखानी पड़ी।

बहकावे में नहीं आए, करें कॉन्टैक्ट

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अपील की गई है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं।
  • यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें।
  • परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

…………

पढें ये खबर भी….

MDS यूनिवर्सिटी-आज से भरें मेन एग्जाम के फॉर्म:28 अगस्त लास्ट डेट; 100 रुपए लेट फीस से 4 सितम्बर तक करें आवेदन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2024-25 के आवेदन-पत्र नई शिक्षा नीति के अनुसार आज से ऑनलाइन भरना शुरू हो गए है। बिना विलम्ब शुल्क लास्ट डेट 28 अगस्त तक है। पूरी खबर पढें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading