झालावाड़ में पत्नी को कीटनाशक पिलाकर पति ने भी पिया कीटनाशक।
आपसी झगड़े के बाद पति ने पत्नी को कीटनाशक पिलाया और फिर खुद भी कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर हालत में झालावाड़ अस्पताल में भर्ती है। घटना झालावाड़ के सुनेल थाना क्षेत्र के गावं डाबला खींची की है।
सुनेल थाना अधिकारी विष्णु सिंह ने बताया: मंगलवार देर रात सत्यनारायण सुनार (70) ने अपनी पत्नी प्रेम बाई (65) को कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद खुद भी कीटनाशक पी लिया।
सुबह करीब 6 बजे दंपती की सुनेल में ही रह रही शादीशुदा बेटी घर आई तो देखा कि अंदर से कुंदी लगी हुई थी। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने पड़ोसियों को बुलवाकर दरवाजा खुलावाया।

कीटनाशक पीने प्रेम बाई की मौत हो गई।
दंपती की हालत देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने दंपती को सुनेल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम बाई को मृत घोषित कर दिया। सत्यनारायण की हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि दंपती ने आपसी झगड़े के बाद यह कदम उठाया। सत्यनारायण की मानसिक हालत भी सही नहीं बताई गई है।
सुनार दंपती अकेले रहते थे। उनकी 4 बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा था जिसकी कई साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। प्रेम बाई के शव को सुनेल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments