![]()
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी के समय में बदलाव किया गया है।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में सफारी के समय में बदलाव किया गया है। वन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
वन विभाग ने जारी किए आदेश
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ (चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) अनूप केआर ने आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार 20 अगस्त बुधवार से नई टाइम टेबल लागू होगा। अब सुबह की सफारी का समय सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक तय किया गया है, जबकि दोपहर की सफारी दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक रहेगी।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह टाइम टेबल फिलहाल 30 सितंबर तक लागू रहेगा। इसके बाद मौसम और दिन के समय को ध्यान में रखते हुए पुनः समीक्षा की जाएगी। यह बदलाव पर्यटकों की सुविधा और जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखते हुए किया गया है। आपको बता दें फिलहाल रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के मुख्य जोन ( एक से पांच तक ) मानसून सीजन के चलते बंद है। रणथंभौर के इन जोनों में तीन माह के लिए पर्यटन गतिविधियां बंद है, जो एक अक्टूबर से शुरू होगी। जबकि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के बाहरी जोन कहे जाने वाले जोन नंबर 6 से 10 तक फिलहाल सफारी चालू है। वन विभाग की ओर से इन्हीं जोनों के लिए सफारी के समय में बदलाव किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments