![]()
बीकानेर में हाईकोर्ट की संभावित बेंच के विरोध में शुक्रवार को जयपुर-जोधपुर हाईकोर्ट सहित यहां की अधीनस्थ अदालतों में वकील कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के एक वीडियो के बाद हाईकोर्ट बार सहित अन्य बार एसोसिएशन की आपा
बैठक में निर्णय लिया गया कि कानून मंत्री के बयान से बार के सदस्यों में जो भ्रम पैदा हुआ है, उसकी हम निंदा करते हैं। दरअसल, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में बैंच के एक सवाल पर बयान देते हुए कहा था कि सीजेआई बीआर गवई सिंतबर में बीकानेर आ रहे हैं। तब यह विषय रहेगा।
अगर वे आ रहे है तो इस मामले में कुछ प्रोग्रेस हुआ होगा। बीकानेर को क्या कुछ देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह तो जब वो आएंगे तभी उसकी घोषणा होगी।
सोमवार से कामकाज होगा सामान्य शुक्रवार को वकीलों के कार्यबहिष्कार की वजह से जयपुर-जोधपुर की अदालतों में न्यायिक कामकाज प्रभावित होगा। वहीं माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से हाईकोर्ट के साथ अधीनस्थ अदालतों में भी छुट्टी रहेगी। वहीं रविवार को भी कोर्ट्स बंद रहेंगे।
ऐसे में अब सोमवार को ही अदालतों में न्यायिक कामकाज सामान्य रूप से होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments