![]()
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय कुमार आर्य ने कोटपूतली में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 का दौरा किया। उन्होंने बारिश से उत्पन्न समस्याओं का आकलन किया।
गुरुग्राम से जयपुर तक का यह मार्ग स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग का हिस्सा है। इस मार्ग पर देश का सबसे अधिक यातायात रहता है। एनएचएआई ने कई सुधार कार्य शुरू किए हैं। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं। बारिश के कारण रुके कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा।
परियोजना निदेशक ने बताया-दौरे का मुख्य उद्देश्य बारिश के दौरान सड़क की स्थिति का आकलन करना था। जलभराव और अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। राजमार्ग अब पूरी तरह शहरी कृत हो चुका है।
स्थानीय वाहन चालकों से सर्विस लेन का उपयोग करने की अपील की गई है। भारी वाहन चालकों को अपनी निर्धारित लेन में चलने को कहा गया है। राजस्थान सरकार, परिवहन विभाग और एनएचएआई मिलकर ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिस्टम लागू कर रहे हैं। यह पायलट प्रोजेक्ट दुर्घटनाओं को कम करने में मदद करेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्रॉसिंग वाले स्थानों पर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। जागुवास में फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। शाहपुरा और बहरोड़ में निर्माण कार्य चल रहा है। आबादी क्षेत्र और बारिश की चुनौतियों के बावजूद 70-75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
इस दौरान परियोजना निदेशक ने सभी कार्यों की समीक्षा हेतु ठेकेदारों के साथ बैठक की और कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला कलेक्टर से भी राजमार्ग संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। जिला कलेक्टर ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों ओर की सर्विस रोड एवं जलभराव की स्थिति को लेकर आमजन परेशान हैं। इस पर परियोजना निदेशक ने कहा कि सर्विस रोड की समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा तथा कॉन्क्रीट सड़क निर्माण के प्रयास किए जाएंगे ताकि भविष्य में समस्याएं उत्पन्न न हों।
इस दौरान महेन्द्र चावला, प्रबन्धक (तक.), भाराराप्रा पकाई जयपुर, मो. जिशान, उप प्रबन्धक (तक.), भाराराप्रा पकाई जयपुर, सतीश कुमार सिंह, साईट अभियन्ता, भाराराप्रा पकाई जयपुर, अभय शुक्ला, टीम लीडर, मैसर्स एल.एन. मालवीया इन्फा प्रालि शाहपुरा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments