उदयपुर के बाजार में लाबुबु डॉल्स और आपरेशन सिंदूर की राखी
रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार राखी से सजे हुए है। इस बार सोशल मीडिया, सेलिब्रिटी रील और ट्रेंडिंग पोस्ट का हिस्सा बनी लाबुबू डॉल की राखी ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके अलावा आपरेशन सिंदूर की राखी भी बाजार में है।
उदयपुर शहर में अशोकनगर मुख्य रोड, सूरजपोल, देहलीगेट, हिरणमगरी, विवि मार्ग से लेकर गोवर्धन विलास आदि क्षेत्रों में राखी बाजार लगे है। इसके अलावा कॉलोनियों के बाहर की दुकानों पर भी राखी की स्टॉल्स लगी है।

राखियों की अलग-अलग डिजाईन
अशोकनगर में लगे राखी बाजार में लाबुबू डॉल की राखी मां के साथ आने वाले ब्च्चों को बहुत पसंद आ रही है। कई बहनें सैनिकों के सम्मान में आपरेशन सिंदूर वाली राखी खरीद रही है। महिलाओं में ब्रेसलेट राखी और कुंदन वर्क से लेकर चांदी की राखी की भी डिमांड है , जो पूरी कर रहे है। एक राखी विक्रेता ने बताया- महिलाएं रेशम के डोर की राखी भी बहुत पसंद कर रही है। कपल राखियां भी बिक रही है।

गुथने के डोरी वाली राखियों का क्रेज भी जर्बदस्त है
महादेव की अलग-अलग रूप में राखी
उमेश माखीजा डोल को लेकर बहुत क्रेज है। राखी सावन के महीने में आती है और शिव के इस महीने में महादेव की अलग-अलग रूप में राखी है, जिसमें शिव लिखा हो, महादेव लिखा, ओम नमो शिवाय: हो या उनके फोटो की राखी भी आई है, जिसे भी पसंद किया जाता है।
धार्मिक प्रतीक में भगवान श्रीराम, खाटू श्याम, श्रीकृष्ण के चित्रों वाली राखियां और ओम, स्वास्तिक, गणेश, रुद्राक्ष आदि भी उकेरे गए हैं उसकी भी मांग है।

ब्रेसलेट वाली राखियों की भी कई डिजाईन है बाजार में
गुथने के डोरी वाली राखियों का क्रेज
गुथने के डोरी वाली राखियों का क्रेज भी है। वे बताते है कि पहले राखी में रेड कलर के धागे को ही पसंद करते थे और वहीं ज्यादा बाजार में होते थे लेकिन आजकल लाइट और मल्टीकलर कलर के धागे आए है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
पांच रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की राखी बाजार में उपलब्ध है। महंगी राखियां चांदी वाली है। दुकानों पर रुद्राक्ष और मोरपंख डिजाइन की राखियां भी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। खास बात ये भी है कि कई दुकानों ने बीज वाली राखी जो नई जनरेशन को बहुत पसंद आई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments