विवादों में घिरी लेजेंड टी-10 लीग के कप्तान हर्शल गिब्स, रॉस टेलर, इरफान पठान, यूसुफ पठान, तिलकरत्ने दिलशान और एरन फिंच जयपुर पहुंच चुके हैं। 6 टीमों का नेतृत्व करने वाले ये दिग्गज खिलाड़ी अब असमंजस में हैं।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रस्तावित लेजेंड टी-10 लीग को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मैच शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही खेल परिषद ने आयोजकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में आयोजकों पर मैच फिक्सिंग से लेकर पूर्व में
दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित की जाने वाली लीग के मैनेजमेंट के खिलाफ खेल परिषद को काफी शिकायत मिली। जिसमें लीग के फाउंडर चिरंजीवी दुबे पर मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों के साथ चौथ वसूली जैसे गंभीर आरोपों के बाद और पुलिस कार्रवाई को जानकारी मिली थी। वहीं लीग के को-फाउंडर मीनाक्षी अग्रवाल के पति दीपक अग्रवाल पर मैच फिक्सिंग को लेकर ICC प्रतिबंध भी लग चुका है।
इसके बाद अब खेल परिषद के अधिकारी इस पूरी लीग को लेकर बैकफुट पर आ गए हैं। इसके साथ ही खेल परिषद ने आयोजकों को अब तक दी गई तमाम अनुमतियों को रद्द कर नोटिस जारी किया है। जिसमें आयोजकों पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। टूर्नामेंट का आयोजन अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लेजेंड टी-10 लीग के आयोजक चिरंजीव दुबे (फाइल फोटो)। खेल परिषद ने इनकी पहचान को संदिग्ध बताया है। इनकी कंपनी क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनजमेंट पर मैच फिक्सिंग, सट्टेबाजी और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप हैं।
खेल परिषद ने जारी किया नोटिस, आयोजकों से मांगा स्पष्टीकरण
- राजस्थान राज्य खेल परिषद के संज्ञान में आया है कि क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स फिक्सिंग, सट्टेबाजी में सलिप्तता होने के भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड (BCCI) के मैनजमेंट प्राईवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी, मैच कारण अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एवं द्वारा प्रतिबन्ध लगाया हुआ है।
- क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनजेमेंट प्राईवेट लिमिटेड निदेशक के विरुद्ध देशभर में वित्तीय धोखाधड़ी, मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के मामलों में विभिन्न थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
- क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनजेमेंट प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के द्वारा आज दिनांक तक कार्यालय समय तक किसी भी प्रकार की बुकिंग राशि स्वरूप अग्रिम राशि जमा नहीं करवाई गई है।
- अनुमति प्राप्त करने हेतु कार्यालय में उपस्थित फर्म के प्रतिनिधि चिरंजीव दुबे की पहचान भी संदिग्ध पाई गई है।

संदिग्ध पहचान वाले लोगों को अनुमति नहीं खेल विभाग के सचिव नीरज कुमार पवन ने कहा कि क्रिक प्लेक्स स्पोर्ट्स मैनजेमेंट प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक जिन्होंने टी-10 लीग के लिए आवेदन किया था। उन पर पूर्व में ICC और BCCI द्वारा मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। चिरंजीव नाम का एक व्यक्ति जिसने इस लीग के आयोजन से संबंधित कामकाज को लेकर हमसे संपर्क किया था। उसकी आइडेंटी को लेकर भी काफी गड़बड़ी मिली हैं। ऐसे में मौजूदा हालात में हमने लीग को स्थगित करने का फैसला किया है।
भुगतान नहीं करने पर स्टेडियम में लगे संसाधन होंगे जब्त नीरज कुमार पवन ने कहा कि आयोजकों ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। जबकि आज से ही लीग की शुरुआत होने वाली थी। लेकिन आखिरी वक्त पर आज होने वाले मैच को स्थगित कर 8 अगस्त से लीग शुरू करने का फैसला किया गया था। जबकि पूरे स्टेडियम में खेल परिषद द्वारा काफी काम काज करवाया गया है। इसलिए हमने फैसला किया है कि जब तक आयोजन हमें हमारा नियम अनुसार भुगतान नहीं कर देते। उनके द्वारा स्टेडियम में लगाए गए संसाधनों को खेल परिषद द्वारा जब्त किया जाएगा।

जयपुर के एक होटल में लेजेन-जी टी-10 लीग की प्री-पार्टी में मेंटर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ लीग में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी।
विदेशी खिलाड़ी पहुंचे जयपुर, लीग रद्द होने के कगार पर बता दें कि जयपुर में 7 से 13 अगस्त तक लेजेंड टी-10 लीग का आयोजन किया जाना था। जिसमें दुनियाभर के प्रसिद्ध खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंच भी चुके है। मैच की तैयारी को लेकर जहां में ग्राउंड तैयार हो चुका है। वहीं दर्शक दीर्घा भी पूरी तरह से तैयार है। लेकिन आयोजकों की लापरवाही और अनियमिताओं के बाद अब लीग शुरू होने से पहले ही रद्द होने को कगार पर पहुंच गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments