☜ Click Here to Star Rating



उपभोक्ता सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत की गई कार्यवाही में 14 प्रतिष्ठानों पर 78 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि रक्षाबन्धन के त्यौहार पर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी उत्पाद सहित भोज्य पदार्थों के साथ डिब्बा तौलने,

.

प्रथम निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी हेमन्त कुमार आर्य, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की भावना दयाल, प्रवर्तन निरीक्षक अतुल कुमार बड़ाया शामिल रहे। इसी प्रकार द्वितीय निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी सुनीता शर्मा, निरीक्षक विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ जितेन्द्र सचदेवा, प्रवर्तन निरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव शामिल रहे।

अजमेर में इन दोनो जांच दलों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 14 प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार 78 हजार 500 रूपये की जुर्माना राशि आरोपित की गई है।

उन्होंने बताया कि श्री भोमजी मिष्ठान भण्डार पर 7500 रुपए, जनता स्वीट्स पर 6500 रुपए, गोपाल कृष्ण दूध दही भण्डार पर एक हजार रुपए, केसर फूड प्रोडक्ट पर 11 हजार 500 रुपए, वृन्दावन स्वीट्स पर 3 हजार रुपए, जोधा स्वीट् एण्ड नमकीन पर 2500 रुपए, श्री गोपाल गोविन्द मिष्ठान भण्डार पर 2500 रुपए, लक्ष्मी स्वीट्स पर 10 हजार 500 रुपए, आशु स्वीट्स पर 12 हजार रुपए, सोनू जनरल स्टोर पर 2 हजार रुपए, सिन्ध कन्फेशनरी पर 5 हजार रुपए, न्यू कमला एजेन्सी 7500 रुपए, प्रजापति फल पर 2 हजार रुपए तथा रियल बैकर्स पर 5 हजार रुपए का जुर्माना आरोपित किया गया है।

जिला रसद अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि खुदरा व्यापारी खुला सामान नहीं बेचे। किसी भी खाद्य सामग्री के पैकेट में उसके निर्माता का नाम व पता, निर्माण तथा अवसान की तारीख, उसकी मात्रा एवं वजन, उसको बनाने में काम में लिये गये उत्पाद की सूची और मूल्य इत्यादि का अंकन आवश्यक है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading