☜ Click Here to Star Rating



सीकर में सुबह से ही धूप में तेजी रहना जारी है।

सीकर जिले में पिछले करीब 6 दिनों से मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। यहां बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। अब 16 सितंबर तक सीकर में बारिश नहीं होगी। यहां ज्यादातर समय मौसम साफ रहने के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं सीकर में रा

.

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले 5-6 दिनों से मौसम भी लगातार साफ है।

मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है। लेकिन सीकर में बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर जिले में अब 16 सितंबर तक बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। 17 सितंबर बाद जब एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा तब भी यहां बारिश होने की संभावना बेहद कम है। लगातार मौसम साफ रहने से तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

यदि पिछले 4 से 5 दिन की बात करें तो सीकर में तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हो रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री और दोपहर का तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच ही बना हुआ है। हालांकि यहां पर दोपहर के समय धूप में तेजी रहना शुरू हो चुकी है।

सीकर में 5 दिनों का तापमान

दिनन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
12 सितंबर22.534
11 सितंबर2333.2
10 सितंबर23.533.5
9 सितंबर23.233
8 सितंबर2333.5



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading