ट्रेक्टर ट्रोली जब्त कर थाने में रखवाती डीएसटी के मेंबर्स
अवैध बजरी खनन और परिवहन पर भीलवाड़ा जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाइयों का अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत डीएसटी और बड़लियास थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देकर अवैध बजरी से भरी हुई चार ट्रेक्टर ट्रोली जप्त की है। टीम की इस कार्रवाई के
मामला बड़लियास थाना क्षेत्र का है।यहां आकोला क्षेत्र में बनास नदी में अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर डीएसटी प्रभारी राजपाल सिंह और हेड कांस्टेबल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम ने अवैध बजरी के स्टॉक पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से चार अवैध बजरी भर कर जाती हुई ट्रैक्टर टोली को पकड़ा।
इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए ।पुलिस ने फिलहाल जप्त वाहनों को बड़लियास थाने में खड़ा करवाया ओर खनिज विभाग की टीम को सूचना दी गई है। विभाग द्वारा आगे कार्रवाई को की जाएगी।

डीएसटी ने देर रात बनास नदी में दबिश दी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments