जैसलमेर जिले की खुहड़ी थाना पुलिस ने विंड मिल में केबल चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों प्रेमसिंह निवासी भोपा, अर्जुनसिंह निवासी सुरा बाड़मेर व गणपतसिंह निवासी भोपा ने विंड मिल से केबल चुराई और सुरक्षा गार्डों की गाड़ी को टक्कर
खुहड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- तीनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। पुलिस चोरी में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

खुहड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में तीनों चोरी के आरोपी।
विंड मिल में की चोरी, गाड़ी को मारी टक्कर SHO राकेश कुमार ने बताया- 8 सितंबर को निजी कंपनी में कार्यरत मेघसिंह निवासी मदा ने खुहड़ी थाने में शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया- 7 सितंबर की आधी रात को विंड मिल के पास 2 सफेद रंग की बोलेरो कैंपर गाड़ियां व 8-10 चोर विंड मिल से तांबे की केबल काटकर गाड़ी में डाल रहे थे। क्यूआर टीम मौके पर पहुंची तो चोरों ने एक गाड़ी से क्यूआरटी की गाड़ी को टक्करें मार दी। गाड़ी की लाइट में प्रेमसिंह सहित अन्य को पहचान लिया। इनके अलावा 4-5 चोरों द्वारा क्यूआरटी को टक्कर मारकर तांबे की केबल गाड़ी में डालकर चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से पकड़ा विंड मिल में चोरी की घटना को देखते हुए खुहड़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने मामले को लेकर एक टीम बनाई। खुहड़ी थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में ASI तुलछाराम, दीनदयाल, हैड कॉन्स्टेबल प्रकाशचंद, कॉन्स्टेबल रतन, बाबूलाल, मुश्ताक, रामकिशन व बिलकेश की टीम ने चोरों की तलाश शुरू की। SHO राजेश कुमार ने बताया- तकनीकी मदद व मुखबिरों की सहायता से पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमसिंह निवासी भोपा, अर्जुनसिंह निवासी सुरा बाड़मेर व गणपतसिंह निवासी भोपा को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। अन्य चोरों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments