![]()
अब धीरे धीरे आसमान साफ हो रहा है लेकिन एक दो दिन बाद फिर से बारिश की उम्मीद है।
बीकानेर में मानसून की तेज बारिश का सिलसिला एक बार खत्म हो गया है लेकिन अगले दो दिन बाद फिर से बारिश की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की स्थिति में बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बादल बरस सकते हैं। मंगलवार को बीकानेर में
बुधवार और गुरुवार को बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान पूरी तरह से साफ है और सेटेलाइट इमेज में भी बीकानेर पर बादल मंडराते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना तो मानसून एक बार फिर बीकानेर में सक्रिय हो सकता है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में तेज बारिश का एक दौर और चल सकता है। मानसून के अंतिम दिनों में ही पश्चिमी राजस्थान भीगता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।
बीते मंगलवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पिछले कई दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज पांच-सात डिग्री का ही अंतर आ रहा है।
बारिश से नुकसान
बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। हालात ये है कि श्रीडूंगरगढ़ के गांव में एक साथ ग्यारह मकानों की छत ढह गई। अब तक दो जनों की मौत अलग अलग गांवों में हो चुकी है। जिसमें एक बच्चा और एक महिला शामिल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments