अलव कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित सागर पूरा भरा चुका।
अलवर में अच्छी बारिश होने से 23 सालों के बाद शहर के बीच में स्थित सागर पूरा भर गया। इससे पहले 2002 में भरा था। अब सागर से पानी की निकासी के लिए बुधवार सुबह निगम की टीम पहुंच गई। नाली की सफाई जारी है। जल्दी उसके जरिए आगे पानी निकास किया जाएगा। अब अधिक
सागर के पानी की निकासी के लिए स्टेट समय से नाला बना हुआ है। जो हजूरी गेट से गालब सैयद होकर जोहड़ को जाता है। 2002 में पूरा सागर भरने के बाद निकासी में दिक्कत आई तो ट्रेजरी के पास से पानी को निकाला गया था। सागर के पानी से खास ऊपर, मीणा पाडृी व गालिब सैयद इलाके में पानी भरने का डर है।
सागर करीब 35 फीट गहरा है। अब करीब-करीब पूरा भर चुका है।

अलवर शहर का सागर जलाशय पूरा भर गया। इतना पानी 2002 के बाद पहली बार आया।
बाला किला के पहाड़ों का पानी आता है
सागर के ऊपर तरीफ पहाड़ ही पहाड़ है। बाला किला के अगल-बगल के पहाड़ों का पानी सागर में आकर भरता है। जब तेज बारिश होती है तेज बहाव के साथ पानी आता है। यह पूरा पानी सागर में भरता है।

सागर के पानी की निकासी के लिए नाली की सफाई करती निगम की टीम।

थानागाजी के प्रतापगढ़ में सुबह से तेज बारिश। सड़कें नाले का रूप ले रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments