![]()
धौलपुर जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
धौलपुर जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के निर्देशन में धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिले में दो दिवसीय एरिया डोमिने
यह अभियान हरियाली तीज, रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
अभियान के तहत सभी थानाधिकारी सायंकालीन पेट्रोलिंग और नाकाबंदी के दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रभावी चैकिंग कर रहे हैं। पुलिस का यह प्रयास जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए है।
अभियान के तहत निहालगंज थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत की नेतृत्व में जगन चौराहा और चौपाटी के साथ पुरानी सब्जी मंडी पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश बॉर्डर पर स्थित चंबल चेक पोस्ट पर सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस सघन पेट्रोलिंग और नाकाबंदी अभियान के दौरान असामाजिक तत्व पुलिस की निगरानी में रहेंगे। अभियान का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करना भी है। पुलिस प्रशासन त्योहारी सीजन में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments