![]()
जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने दौसा में अधिकारियों की बैठक ली।
दौसा जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा शनिवार को दौसा के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप फ्लैगशिप योजनाओं की प
योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही
प्रभारी सचिव ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए किसानों के लिए समय पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, लाडो योजना, स्कूटी वितरण सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में सभी पात्र परिवारों की ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग शीघ्र कराने और ग्राम पंचायत एवं ब्लॉकवार गहन मॉनिटरिंग करते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के अभाव में योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सीएमएचओ को मानसून सीजन के दौरान मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहते हुए तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मां वाउचर योजना का कवरेज बढ़ाने, कुसुम योजनाओं के विभिन्न कंपोनेंट की प्रगति पर चर्चा की।
असुरक्षित भवनों को चिह्नित करें जिला प्रभारी सचिव ने बरसात के मौसम को देखते हुए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असुरक्षित भवनों का निरीक्षण कराकर चिह्नित कराएं और सुरक्षा के बंदोबस्त करें। शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में बच्चों को नहीं बिठाएं।
उन्होंने पौधारोपण अभियान एवं वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डीएफओ अजित उचोई, एडीएम रामस्वरूप चौहान, जिला परिषद सीईओ नरेन्द्र कुमार मीणा, एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, एएसपी गुरुशरण राव एवं नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा सहित विभागों जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments