![]()
जोधपुर शहर में 12 सितंबर को पानी की सप्लाई नहीं होगी। फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के रख-रखाव और सफाई का काम किया जाएगा। सभी फिल्टर हाउस से जलापूर्ति बंद रहेगी।
मेंटेनेंस काम के चलते कायलाना, चौपासनी और सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 12 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 13 को और 13 सितंबर को होने वाली जलापूर्ति 14 सितंबर को की जाएगी।
इन क्षेत्रों में बदलेगा शेड्यूल
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी, हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों और पाल बायपास, शिल्पग्राम के आस पास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 13 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 14 सितंबर को और 14 सितंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 15 सितंबर को होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments