☜ Click Here to Star Rating



शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) का अब अपना अर्बन लोकल बॉडी क्लब (यूएलबी क्लब) होगा। ग्रेटर नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे इस क्लब में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्लब का निर्माण तिलक नगर स्थित एलबीएस कॉलेज के पीछे सामुदायिक केंद्र की जमीन पर किया जा

.

क्लब की सदस्यता और सुविधाएं…

  • शुरुआत में क्लब की सदस्यता शहरी निकाय अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों और पत्रकारों को रियायती दर पर दी जाएगी।
  • सदस्यों को 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
  • रेस्टोरेंट में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
  • 203 तरह के फूड आइटम्स उपलब्ध होंगे।
  • कॉफी शॉप, बार, बैंक्विट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम और वातानुकूलित कमरे होंगे।
  • अत्याधुनिक जिम होगा, जिसमें ट्रेंड ट्रेनर्स रहेंगे।
  • स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स, रूफटॉप, लॉन टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी।
  • 50 से अधिक कमरे उपलब्ध रहेंगे, जहां सदस्यों को ठहरने की सुविधा होगी।

प्रशासनिक प्रक्रिया ग्रेटर नगर निगम ने क्लब का प्रस्ताव डीएलबी को भेजा था। डीएलबी निदेशक एवं विशेष सचिव जुइकर प्रतीक चंद्रशेखर ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब ईओआई जारी कर डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

क्लब का उद्देश्य

क्लब पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर तैयार होगा। यहां विभिन्न कार्यशालाएं और शहरी निकायों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। अभी तक निगमों को ऐसे कार्यक्रमों के लिए किराए पर ऑडिटोरियम लेना पड़ता था। क्लब बनने से निगमों को स्वयं की जगह मिलेगी।

“यूएलबी क्लब का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाएगा। यह न केवल पार्षदों और अधिकारियों के लिए, बल्कि शहर के विकास कार्यों और कार्यक्रमों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।” -डाॅ. सौम्या गुर्जर, मेयर, ग्रेटर नगर निगम



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading