![]()
सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति के लिए 40 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
झालावाड़ जिले के पांच शहरी इलाकों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति के लिए 40 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार द्वारा झालावाड़ शहर, अकलेरा, भवानीमंडी, पिड़ावा और झालरापाटन में सर्वे कार्य किया जा रहा है। जलदाय विभाग झालावाड़ के अधिशासी अभियंता अमर सिंह मीणा ने बताया कि पेयजल व्यवस्था से प्रभावित इलाकों में सर्वे कंपनी पूर्व में हुए कार्य और मौजूदा संरचनाओं का अध्ययन कर रही है। इस सर्वे के आधार पर पानी की टंकियां, पाइप लाइन के साथ-साथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। मीणा के अनुसार एक महीने में सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट विभाग को सौंपी जाएगी। इसके बाद तेजी से कार्य शुरू किए जाएंगे।
वर्तमान में झालावाड़ के वृंदावन इलाके समेत कई क्षेत्रों में पेयजल समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नदी किनारे बसे गांवों में भी पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। हाल ही में इन गांवों की महिलाओं ने झालावाड़ मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जिले के पांचों शहरी इलाकों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments