अलवर शहर में 200 फीट रोड पर फ्रैंड्स गार्डन के सामने शनिवार सुबह निजी अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहे नर्सिंगकर्मी को ट्रक ने कुचला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ऊपर से निकल गया। घटना के बाद मौके पर नर्सिंगकर्मी व आमजन ने रोड पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, बंबोली गांव निवासी 26 वर्षीय योगेश जाट पुत्र भजनलाल जाट अग्रेसन सर्किल के निकट स्थित गीतांजलि अस्पताल में नर्सिंगकर्मी था। सुबह करीब 9 बजे अस्पताल से लौटते समय फ्रेंड्स गार्डन के सामने ट्रक ने कुचल दिया। हादसा दर्दनाक था। ट्रक नर्सिंगकर्मी के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के एक बेटा है। घटना के बाद मौके पर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जाम लगाने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।

मौके पर जाम लगा रहे लोगों से समझाइश करते अलवर एनईबी थाने के एसएचओ दिनेश चंद।
पार्षद रिंकू खुदनपुरी ने कहा कि आमजन में प्रशासन के खिलाफ रोष है। आमजन ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आमजन ने बताया इस रोड पर 8 स्कूल हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को बड़ी परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटनाएं होती है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। अब मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments