![]()
सलूंबर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए कीमत का 605.54 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हेमंत चौहान ने बताया कि देवगांव स्थ
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झल्लारा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप तेज गति से आ रही है, जिसमें मादक पदार्थ भरा हो सकता है। पुलिस ने पिकअप को रुकने का इशारा किया तो गाडी को देखते ही चालक दूसरी दिशा में टर्न लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर रजवाड़ी होटल के आगे सड़क पर वाहन को रोका। चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ी सादड़ी थाना क्षेत्र के खेरमालिया निवासी संतर खान पुत्र मुंशी खान और उदयपुर के भींडर निवासी ओंकार पुत्र गणेशलाल गाडरी के रूप में हुई है। पिकअप की तलाशी में काले रंग के प्लास्टिक के 30 कट्टे बरामद हुए, जिनमें कुल 605.54 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा था। आरोपियों के पास मादक पदार्थ परिवहन के कोई अवैध कागजात नहीं थे। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा और पिकअप वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments