![]()
उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी सोमवार को उदयपुर पहुंचे। वे यहां कन्हैयालाल टेलर के घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके बाद वे एसपी कार्यालय आए। जहां एसपी योगेश गोयल से बातचीत की।
निर्माता अमित जानी ने बताया कि हमारी मूवी रिलीज के दौरान कुछ बाधा आई थी। क्योंकि कुली और वार जैसी मूवी बीच में आ गई। बॉलीवुड में भी कुछ माफिया है लेकिन अब 5 सितंबर से उदयपुर फाइल्स दुनिया के बाकी देशों में भी रिलीज होने जा रही है।
बड़े सिनेमाग्रुप सहित कई लोगों ने सिनमोघरों में मूवी नहीं लगने देने को लेकर षड़यंत्र किया। क्योंकि सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी जा रही थी। महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में तोड़फोड़ हुई लेकिन बाकी सभी जगह शांति से मूवी चल रही है। अमित जानी उदयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
कोई निर्माता नहीं चाहता कि उनकी कृति पर कट लगे रिलीज से पहले कट लगाए जाने के सवाल पर निर्माता जानी बोले-कोई भी निर्माता नहीं चाहता कि उनकी कृति पर कट लगे। इस मूवी में अगर कट नहीं लगते तो अच्छा होता। लेकिन फिर भी जो मेसेज देने के उद्देश्य से मूवी बनाई, वह मेसेज लोगों तक चला गया है। मूवी में कन्हैयालाल हत्याकांड की घटना की सच्चाई बताई गई है। बता दें, उदयपुर फाइल्स मूवी 11 अगस्त को देशभर में रिलीज हुई थी। मूवी कई सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। जिसके पीछे षड़यंत्र का आरोप लगाया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments