☜ Click Here to Star Rating


RAC कॉन्स्टेबल ने सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक पर बनाया वीडियो। पत्नी पर लगाए आरोप।

झुंझुनूं में पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला करने वाले RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार कांटीवाल (35) का वीडियो सामने आया है। राजकुमार के भतीजे अजय ने पुलिस को बताया कि वीडियो सुसाइड से पहले का है। वीडियो में राजकुमार ने पत्नी कविता के अफेयर की बात कही। यह भी कहा

.

कविता और राजकुमार के तलाक को लेकर 20 अगस्त को फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही राजकुमार ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला किया और सुसाइड कर लिया।

कविता और राजकुमार के तलाक को लेकर 20 अगस्त को फैमिली कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही राजकुमार ने पत्नी-बेटे पर तलवार से हमला किया और सुसाइड कर लिया।

सुबह 4.30 बजे मची चीख-पुकार, पत्नी पर 6 बार वार

झुंझुनूं के कोतवाली थाना इलाके की किसान कॉलोनी में रविंद्र स्कूल के पास एक बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 4 में सुबह 4.30 बजे RAC कॉन्स्टेबल राजकुमार ने तलवार से पत्नी कविता (30) और बेटे (6) पर तलवार से हमला किया। कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। जयपुर में उसका इलाज चल रहा है। बेटे का इलाज झुंझुनूं में चल रहा है। कविता झुंझुनूं ग्राम पंचायत समिति में ग्राम सेवक है।

वारदात के बाद राजकुमार फरार हो गया। सुबह 8 बजे के करीब उसकी लाश चिड़वा अनाजमंडी के पास अंडरपास के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिली।

इसके बाद राजकुमार का एक वीडियो सामने आया। उसके भतीजे अजय ने बताया कि चाचा ने वॉट्सऐप स्टेटस पर यह वीडियो लगाया था। इसमें पत्नी कविता पर कई संगीन आरोप लगाए। यह वीडियो चिड़ावा अनाज मंडी के पास रेलवे अंडरपास के नजदीक बनाया गया है।

राजकुमार ने सोमवार सुबह सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाकर वॉट्सऐप स्टेटस लगाया।

राजकुमार ने सोमवार सुबह सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाकर वॉट्सऐप स्टेटस लगाया।

2.19 मिनट के वीडियो में राजकुमार ने कहा

मैं राजकुमार कांटेवाल। गांव इंडाली जिला झुंझुनूं। मैं झुंझुनूं में रविंद्र स्कूल फ्लैट 4 में रहता हूं। मेरी पत्नी कविता कुमारी देवठिया झुंझुनूं के नयासर गांव की है। कविता का पिछले 1 साल से हरियाणा के विक्रम चौधरी के साथ अफेयर चल रहा है।

मेरी सास कविता के साथ नहीं रहती थी। वह बेटे के साथ अकेली किराए के रूम पर रहती थी। मैं आरएसी में ड्यूटी पर था। मेरी ड्यूटी बीकानेर लगी तब पता चला कि वाइफ का अफेयर चल रहा है। हरियाणा के भिवाणी के आसपास का उसका प्रेमी विक्रम चौधरी है। विक्रम से कविता के रिलेशन भी थे। उसके गर्भ में विक्रम का बच्चा है।

जब अफेयर का पता चला तो उसके-मेरे परिवारों की मीटिंग हुई। उस मीटिंग में कविता ने माना कि बच्चा प्रेमी का ही है और उसी से शादी करूंगी। मुझे तलाक दे दे, वरना तुझे मरवा दूंगी। तू क्या करेगा। हाथ जोड़कर तलाक देगा।

सोमवार सुबह इसी बात को लेकर कविता से बहस हुई। उसने कहा कि तेरे पास सिर्फ 2 दिन हैं। तलाक के लिए हां नहीं की तो सोमवार शाम तक तुझे मरवा दूंगी। मैं डर गया।

पहले भी मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि एक अंकल घर आते हैं। वे मम्मी के साथ रहते हैं। मम्मी भी कई बार उनके घर जाती है।

विक्रम चौधरी झुंझुनूं में बार-बार किराए का रूम चेंज करके रहता है। वह हरियाणा में भिवाणी के आसपास का है। उसका फोन नंबर और गाड़ियां किसी और के नाम पर हैं। उसकी सिम अजय नेहरा निवासी देवरोड के नाम पर है। मैं नंबर नहीं बता सकता। तस्वीर भेज दूंगा।

पत्नी कविता पर राजकुमार ने तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए। तलवार मौके पर ही बरामद हुई।

पत्नी कविता पर राजकुमार ने तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए। तलवार मौके पर ही बरामद हुई।

भतीजे ने चिड़ावा थाने में दी लिखित शिकायत

राजकुमार के भतीजे अजय ने चिड़ावा थाने में FIR दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है। अजय भी इंडाली गांव का रहने वाला है। हाल में वह झुंझुनूं के बगड़ में वार्ड 7 में रहता है। शिकायत में अजय ने बताया- चाचा राजकुमार मेघवाल पुत्र नाराणाराम RAC बीकानेर की तीसरी बटालियन में कॉन्स्टेबल (नंबर 240) थे।

वर्तमान में उनकी ड्यूटी रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) में चल रही थी। वे छुट्‌टी पर झुंझुनूं आए हुए थे। वे किसान कॉलोनी में एक बिल्डिंग में किराए के फ्लैट में पत्नी कविता और बेटा चार्विक (चारू) के साथ रहते थे। ड्यूटी के सिलसिले में राजकुमार बाहर ही रहते थे। फ्लैट पर कविता और उसका बेटा रहते थे।

आज सुबह 8 बजे मुझे चाचा के सुसाइड की जानकारी मिली। वारदात के बाद चाचा राजकुमार अपनी बलैनो कार से चिड़ावा अनाज मंडी पहुंचे। वहां कार खड़ी की। इसके बाद अनाज मंडी के पास ओजटू अंडरपास के पास ट्रैक पर जाकर वीडियो बनाया और चले सुबह 7.43 पर वॉट्सऐप स्टेटस लगाया। इसके बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

शव को ट्रेन से चिड़ावा अनाजमंडी के पास से रतनशहर स्टेशन लाया गया। जहां से मैं शव को लेकर बगड़ सीएचसी पहुंचा।

कविता और विक्रम चौधरी के संबंधों की जांच की जाए। पूरे मामले की बारीकी से जांच और सख्त सजा की मांग करते हैं। 20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में तलाक पर सुनवाई होनी थी। इससे पहले चाचा ने खौफनाक कदम उठा लिया।

शिकायत को लेकर चिड़ावा थानाधिकारी आसाराम ने कहा- शिकायत मिली है। वीडियो भी सामने आया है। जांच कर रहे हैं। सभी तथ्यों का पता लगा रहे हैं। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

————————

घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें

पत्नी-बेटे को तलवार से काटकर कॉन्स्टेबल ट्रेन के आगे कूदा:गंभीर हालत में पत्नी जयपुर रेफर, 2 दिन बाद कोर्ट में तलाक पर सुनवाई होनी थी

RAC कॉन्स्टेबल ने पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। रेलवे ट्रैक पर उसकी बॉडी मिली है। मामला झुंझुनूं के कोतवाली इलाके का है। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading