![]()
मंगलवाड़ कस्बे में स्थित मंगल मूर्ति पार्किंग यार्ड में खड़ी गाड़ियों की बैटरियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह वारदात 2 अगस्त की रात को हुई थी, जब पार्किंग यार्ड से अज्ञात चोर गाड़ियों की बैटरियां चुरा कर ले गए थे। इस घटना के
इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही चोरी की जानकारी मिली, उसी समय मंगलवाड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच का जिम्मा एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी देशराज कुलदीप के निर्देशन में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को सौंपा गया। टीम में एएसआई जगदीश चंद्र सुखवाल और कॉन्स्टेबल टंवरसिंह, गोमाराम, प्रेमाराम, गजेन्द्र कुमार, उम्मेदसिंह, चन्द्रशेखर और राकेश कुमार शामिल थे।
6 संदिग्धों को पकड़ा पुलिस ने भिंडर थाना क्षेत्र के टेकन गांव में दबिश दी, जहां से 6 संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे ही बैटरियां चुराने के आरोपी हैं। पकड़े गए सभी आरोपी सलूंबर जिले के रहने वाले हैं। इनमें सुरेश (20) पुत्र भीमराज डांगी, लालू उर्फ लाला मीणा (25) पुत्र भग्गा मीणा, जगदीश चंद्र (20) पुत्र मोहन मीणा, नरेश (25) पुत्र उदयलाल मीणा, मुकेश कुमार (23) पुत्र वेणाराम मीणा और डालचंद (22) पुत्र मगनीराम मीणा शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने इससे पहले भी कई जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। करीब 6-7 दिन पहले सुरेश डांगी, जगदीश और लालू ने मिलकर मध्यप्रदेश के जावरा से आगे एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर चोरी की थी। इसके अलावा 20-25 दिन पहले उन्होंने कच्चुमरा (बलीचा के पास) स्थित एक सरकारी स्कूल से गेहूं के दो कट्टे, दो गैस सिलेंडर, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर चुराया था।
10 दिन पहले उन्होंने मोरवन में एक स्कूल का ताला तोड़ा और वहां चोरी की। इसके बाद भैरू जी महाराज के मंदिर का भंडारा तोड़ा और वहां से भी सामान चुराया। फिर इंद्रा से भिंडर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक और सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
एक क्विंटल लोहे के पाइप चुराए इसी तरह 20 दिन पहले आरोपियों ने मावली और वल्लभनगर के बीच चल रहे रोड निर्माण स्थल से लगभग एक क्विंटल लोहे के पाइप चुराए। इसके बाद छोटी सादड़ी और निंबाहेड़ा के बीच निर्माण स्थल से लगभग 600-700 किलो लोहे के पाइप चुराए। फिर भटेवर और वल्लभनगर के बीच से भी एक क्विंटल लोहे के पाइप चोरी किए।
इतना ही नहीं, कानोड़ और भिंडर के बीच चल रहे रेलवे काम से भी लगभग 600-700 किलो लोहे की एंगल चोरी की गई। इसके अलावा बुंगला और कानोड़ के बीच से भी 200-300 किलो लोहे के पाइप चुराए गए।
चार दिन पहले इको गाड़ी से केलया गांव की एक बंद फैक्ट्री में घुसकर पानी की 10 मोटरें चुरा ली गईं। तीन दिन पहले केलवा और राजसमंद के बीच हाईवे पर खड़े दो ट्रैक्टर, डम्पर और जेसीबी मशीनों से कुल 6 बैटरियां चोरी की गईं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश डांगी, नरेश उर्फ नारायण मीणा और लालू मीणा के खिलाफ पहले से ही चोरी और नकबजनी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। ये तीनों उदयपुर जिले के कुण, लसाडिया और भिंडर थानों में वांछित भी थे।
इन सभी खुलासों के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, अन्य वारदातों की जांच भी तेज़ कर दी गई है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किया गया कुछ सामान भी बरामद किया गया है और बाकी सामान की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments