![]()
अजमेर जिले की श्रीनगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। चोरों ने गणेश मंदिर में घुसकर दान पात्र से नगदी चोरी कर फरार हो गए। इसके साथ ही सीसीटीवी में भी तोड़फोड़ की गई। पुजारी की शिकायत पर श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार तेजपाल नाथ की ओर से धन्य पर शिकायत दी गई है। पीड़ित ने बताया कि वह गढ़ी माता गणेश मंदिर में पुजारी है। सुबह 5 बजे मंदिर में पूजा करने गया तब देखा कि मंदिर के गेट के ताले टूटे हुए थे।
पुजारी ने पुलिस को बताया कि अंदर जाकर देखा तो दान पात्र भी टूटा हुआ था। जिसमें से भक्तों द्वारा चढ़ाई गई नगदी चोर लेकर फरार हो गए।
चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। इसके साथ ही लाइट में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर पुजारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments