![]()
प्रतापगढ़ में अरनोद उपखंड क्षेत्र के कोदीनेरा विद्यालय में गुरुवार को छात्रों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। लंबे समय से अध्यापकों की कमी झेल रहे छात्रों ने सुबह 9 बजे विद्यालय गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षकों को अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद छात्र मुख
छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय 12वीं कक्षा तक संचालित है, लेकिन यहां मात्र चार शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से एक शिक्षक को प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जिससे पढ़ाई का भार और बढ़ गया है। इस कारण विद्यालय पूरी तरह केवल तीन अध्यापकों के भरोसे संचालित हो रहा है।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। सूचना पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाइश करते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्रों का कहना था कि जब तक शिक्षा विभाग ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments