☜ Click Here to Star Rating



सबसे उम्रदराज बाघिन महक ​​​​​​​

कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन ‘महक’ का आज जन्मदिन है। ‘महक’ का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था। बाघिन राजस्थान ही नहीं, देश की सबसे उम्रदराज बाघिन है। ये बूढ़ी हो चुकी है लेकिन अब भी दांत और पंजे मजबूत है। इसे देखने प्रतिदिन अभेड़ा

.

महक को खाने में प्रतिदिन 8 से 12 किलो मांस दिया जाता है। सर्दियों में चिकन मटन अंडे भी दिए जाते हैं। खाने में देने वाली सभी मटन, चिकन को गर्म पानी से धोकर गंदगी हटाकर ही दिया जाता है। हर 3 महीने में महक का चेकअप होता है।

सबसे उम्रदराज बाघिन महक एक समय में सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर सेंचुरी की रानी के नाम से मशहूर बाघिन मछली सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाली बाघिन थी। बाघिन मछली का जन्म 1997 में हुआ था। 18 अगस्त 2016 को उसकी मौत हो गई थी। वह भी खुले जंगल में विचरण करती थी। अब बाघिन ‘महक’ (22) की उम्र मछली से भी ज्यादा हो गई है। बाघों की बात करें तो दुनियाभर के सबसे उम्र दराज बाघ पश्चिम बंगाल का राजा था, जो 25 साल से ज्यादा।

कोटा वन विभाग के अधिकारी डीएफओ अनुराग भटनागर ने बताया- टाइगर की जंगल और चिड़ियाघर में उम्र अलग-अलग होती है। जंगल के टाइगर की उम्र 12 से 14 साल के बीच रहती है। जंगल में टाइगर को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जब वहां के टाइगर बुजुर्ग हो जाते हैं, तब शिकार नहीं कर पाते और उनकी मौत हो जाती है। नर बाघ की औसत उम्र 14-15 साल मानते हैं। जबकि चिड़िया घरों में भोजन मिल जाता है इसलिए औसत आयु 16 से 18 साल तक होती है। जंगल के जानवर बीमार हो जाएं, तो पता नहीं चल पाता।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading