![]()
बीकानेर में चोरों का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब वो रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर में चोरी करने से भी नहीं डर रहे हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी में स्थित एक ऐसे ही रिटायर्ड अधिकारी के सूने पड़े घर से चोरों ने काफी सामान पार कर लिया है। हालांकि कोई कीमती सा
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गौरव बोथरा के व्यास कॉलोनी के ई सेक्टर में स्थित मकान में पिछले दिनों चोरी हो गई। घटना की जानकारी अब पुलिस को दी गई है। बोथरा के साले राजेंद्र चौरड़िया निवासी गोलछा चौक ने पुलिस को बताया कि घर से कुछ सामान चुराया गया है। 27 जुलाई की रात अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां से गैस सिलेंडर, बाथरूम के महंगे नल, किचन के नल, कमरों के हैंडल आदि सामान चोरी करके ले गए। चोरों को कोई कीमती सामान घर में नहीं मिला। चौरड़िया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बंगला नगर में भी चोरी
उधर, मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में स्थित बंगला नगर में एक घर में भी चोरी की घटना सामने आई है। यहां रहने वाले शायर खान ने पुलिस को सूचना दी है कि शुक्रवार को उसके घर में घुसकर अज्ञात लोग सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले शायर खान इस दौरान घर से बाहर थे और पीछे से चोरों ने घर में प्रवेश कर लिया। इस मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments