![]()
जयपुर में नियमों के खिलाफ चल रहे 8 मोटर ड्राइविंग स्कूलों (एमडीएस) को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से चार ने तय समय पर जवाब नहीं दिया। अब RTO प्रथम ने इन चारों मोटर ड्राइविंग स्कूलों की आईडी सारथी पोर्टल पर बंद कर दी है।
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- मोटर ड्राइविंग स्कूलों को नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है। ये संस्थान शहर के हजारों युवाओं को ट्रैफिक नियमों और वाहन संचालन की ट्रेनिंग देते हैं।
नियमों की पालना नहीं करने पर आशा मोटर ड्राइविंग स्कूल, शेखावत मोटर ड्राइविंग स्कूल, पिंकसिटी मोटर ड्राइविंग स्कूल और हार्दिक मोटर ड्राइविंग स्कूल को बंद किया गया हैं। ये संस्थान अगली सुनवाई में भी उपस्थित नहीं होते हैं तो इनका लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
पुराने ट्रांसपोर्ट वाहन, बिना कागज कर रहे संचालन
शेखावत ने बताया- अधिकतर एमडीएस के पास जो ट्रांसपोर्ट वाहन हैं, वे 15 साल से ज्यादा पुराने हैं। ऐसे वाहनों का संचालन जयपुर शहर में नियमों के अनुसार प्रतिबंधित है। कुछ संस्थानों के पास ट्रेनिंग के लिए कोई वाहन ही नहीं है या फिर उनके पास गाड़ियों के जरूरी कागज भी नहीं हैं।
इस महीने 25 ड्राइविंग स्कूलों का होगा निरीक्षण
आरटीओ प्रथम की योजना के अनुसार- अगस्त महीने में 25 मोटर ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण होना हैं। इस दौरान संस्थानों के पास उपलब्ध संसाधनों, वाहनों, दस्तावेजों और ट्रेनिंग क्वालिटी की जांच की जाएगी। नियम विरुद्ध संचालन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments