☜ Click Here to Star Rating


कोटा में करंट लगने से कारीगर की मौत।

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में करंट लगने से कारीगर की मौत हो गई। वह मकान की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। वह लकड़ी की गीली सीढ़ी से चढ़कर ऊपर लगी पानी की टंकी ढकने जा रहा था, इस दौरान वह वहां से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट आ गया। घटना दोपहर बाद

.

बिजली लाइन की चपेट में आया

पिता कुंदन सैनी ने बताया कि बेटा धनपाल (26) डीसीएम चौराहे के पास मकान पर कारीगरी का काम कर रहा था। दोपहर में हल्की बारिश हो रही थी। धनपाल मकान की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर पानी की टंकी ढकने जा रहा था। मकान के सामने से 33 केवी की बिजली लाइन गुजर रही है, वह लकड़ी की गीली सीढ़ी पर चढ़ते ही बिजली लाइन की चपेट में आ गया।

झटका लगने से दूर जा गिरा

उन्होंने कहा धनपाल झटका लगते ही वो दूर जा गिरा। पता लगने पर उसे तुरंत हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया। धनपाल दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी।

युवक धनपाल कारीगर था।

युवक धनपाल कारीगर था।

परिजन हॉस्पिटल लेकर गए

उद्योग नगर थाना ASI सतवीर सिंह ने बताया कि धनपाल मकान की छत पर टंकी ढकने या देखने गया था। मकान के सामने से बिजली की तार गुजर रहे थे। करंट का झटका लगने से धनपाल दूसरी तरफ जा गिरा। परिजन उसे हॉस्पिटल लाए। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading