![]()
पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है
भीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस ने खजुरिया श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले सुनार सहित चोरी में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की 2 किलो चांदी बरामद की।
यह था मामला
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया की 11 सितंबर को खजुरिया श्याम भैरुनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लादूलाल जाट ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि खजुरिया श्याम मंदिर से चोरों ने चांदी के 9-10 छत्र चोरी कर लिए इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली।
पहले भी कर चुके हैं कई वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के कई सदस्य पहले भी मंदिरों में चोरी और दुकानों में सेंधमारी की वारदातों में लिप्त रहे हैं। इस गिरोह ने भरका देवी माता मंदिर (गंगापुर) से दो साल पहले दानपात्र से नकदी चोरी, भरका देवी मंदिर प्रवेश द्वार से डेढ़ साल पहले चांदी की परतें उखाड़कर चुराया ।4-5 साल पहले मेघरास चौराहा (कारोई) स्थित किराना दुकान से तेल, साबुन व नकदी चोरी की।
इनको किया गिरफ्तार
देवीलाल कंजर निवासी देवली (पुर), कालूलाल (29) पुत्र उच्छव उर्फ उत्सल सुवालका निवासी जवासिया (हमीरगढ़), प्रकाश (44) पुत्र शांतिलाल का कंजर निवासी खारोलिया का खेड़ा (पुर), सुरेश (20) पुत्र राधेश्याम कंजर निवासी खारोलिया का खेड़ा (पुर), राधेश्याम (45) पुत्र शांतिलाल कंजर निवासी खारोलिया का खेड़ा (पुर), ताराचंद (68) पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी साडास (चित्तौड़) को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments