![]()
बीकानेर में अब सुबह की हवा ठंडक का एहसास करा रही है। तापमान में भी गिरावट का दौर है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को पारा कम रह सकता है, हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। बारिश को लेकर फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई संकेत
दरअसल, बीकानेर से मानसून विदा हो चुका है और अब मानसून वाली बारिश नहीं होने वाली। तापमान में कमी आ रही है। मंगलवार को पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम पहुंचा था, वहीं बुधवार को ये घटकर 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। न्यूनतम तापमान तो अब 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी का असर है कि सुबह छह से सात बजे के बीच हल्की ठंडी हवा का एहसास होता है। हालांकि धूप खिलने के बाद गर्मी भी लग रही है। दोपहर बारह से दो बजे के बीच तापमान अपने सबसे उग्र रूप में रहता है। ऐसे में पारा 35 डिग्री सेल्सियस से पार चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे एक बार बीकानेर में तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद भी ये मई-जून या जुलाई जैसा गर्म नहीं होगा। आने वाले दिनों में एक-दो डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ सकता है।
आमतौर पर बीकानेर में अक्टूबर महीने में पारा गिरना शुरू होता है, जो फरविरी-मार्च तक काफी कम रहता है। ऐसे में इस सीजन की गर्मी अपने अंतिम दिनों में चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर में दीपावली से पहले गर्मी के बजाय ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments