![]()
चोर चोरी करते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर, भद्रकाली रोड स्थित शिव मंदिर में रात के समय चोरी की वारदात हुई। चोर चोरी करते हुए मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुजारी ने टाउन थाने में जाकर मामला दर्ज कराया है। मंदिर पुजारी ने चोर को पकड़कर च
मंदिर के पुजारी संत निरमलानंद ने बताया कि शुक्रवार को टाउन थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी है। 4 सितंबर की रात चोर ने मंदिर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर में रखे गुल्लक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे रुपए लेकर फरार हो गया। पुजारी ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद चोरी की वारदात का पता चला। मंदिर परिसर में हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पुजारी संत निरमलानंद ने टाउन थाना प्रभारी को दिए परिवाद में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को पकड़ने और कार्रवाई करने की मांग की है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments