दुकान खोलता दुकान मालिक व दुकान के टूट कांच
जालोर में पंचायत समिति के पास मुख्य चौराहा पर एक मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोर यहां से मोबाइल और कैश ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जालोर के सबसे व्यस्त मार्ग पर स्थित मुख्य चौराहों में से एक पंचायत समिति के पास स्थित मारुति मोबाइल सेल्स एंड सर्विस की दुकान में शुक्रवार की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान मालिक विनित कुमार ने बताया कि उसका पार्टनर रमेश कुमार शनिवार की सुबह 7 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और कांच भी टूट कर बिखरा बिखरा हुआ है।
ढाई लाख से ज्यादा के फोन चोरी
इसके बाद थाने में सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान को खुलवाकर जांच की। दुकान के मालिक विनीत ने बताया कि दुकान में 2 लाख 53 हजार के मोबाइल फोन और 900 रुपए कैश चोरी कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की है।

चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस

दुकान के चोरों ने तोड़े कांच व दुकान गायब हुए मोबाइल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments