![]()
जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के बाहर सड़क- सीवरेज की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ रातानाडा थाने में तहसीलदार ने कराया मामला दर्ज कराया है।।जेडीए की तहसीलदार जोन नंबर 3 सुनीता ने रातानाडा थाने में दी रिपोर्ट में बताया है कि वीरेंद्र प्र
ये था मामला
जेडीए के कार्यालय पर चेतना युवा मंडल संगठन के नेतृत्व में गुरुवार को पाल, चौखा, बोरानाडा, गंगाणा के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। लोगों सड़क, सीवरेज, रोड लाइट, बिजली, पानी की सुविधा ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए इन्हें ठीक से उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेडीए के अस्तित्व में आने से लेकर आज तक इन क्षेत्रों से करोड़ों रुपए जनरेट किए गए हैं। उन पैसों को पॉश कॉलोनियों मे खर्च किया गया है। लेकिन उनके क्षेत्र में कुछ नही किया गया। जहां सीवरेज का गन्दा पानी भरा है। सड़कें टूटी हुई हैं, रोड़ लाईट नही है, पानी उपलब्ध नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments