अलमारी में रखे चांदी के सिक्के व सोने की अंगूठी ले गए चोर
अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क 4 के 361 नम्बर मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सोने की अंगूठी 15 चांदी के सिक्के व चार महीने पहले खरीदी बाइक चोरी कर ले गए। मकान मालिक मथुरा अपनी बेटी व दामाद से मिलने गया था। अगले दिन पास रह रहे, छोट
मकान मालिक दयाल ने बताया की 8 सितंबर को में अपनी बेटी से मिलने गया था। 9 को मेरे पास मेरे छोटे भाई का फोन आया की घर के ताले टूटे पड़े है। जिसके बाद मथुरा से वापस आकर देखा तो घर के अन्दर सारा समान फैला पड़ा था। एक बाइक जो अभी चार महीने पहले खरीदी थी वो भी गायब थी। अलमारी देखी तो उसमे रखे 15 चांदी के सिक्के व एक सोने की अंगूठी,कुछ प्रोपर्टी के दस्तावेज भी गायब थे, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी पुलिस ने किसी भी समान को हाथ लगाने से मना कर दिया। कहा की अभी यहां के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे उसके बाद सामान चैक करना।अगले दिन 10 सितंबर को पुलिस ने फिंगर प्रिंट उठाए उसके बाद गुरूवार को शिवाजी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मकान से चोरी हुई।
फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच में लगी है। आस-पास के CCTV भी खंगाले जा रहे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments