![]()
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पत्थर फेंककर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का आरोपी गिरफ्तार।
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चर्च के पास देर रात एक शरारती युवक ने जमकर उपद्रव मचाया। आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी तीन कारों और एक पिकअप वाहन के शीशे तोड़ दिए।
.
स्थानीय लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने समझाने आए लोगों पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
स्थानीय नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments