☜ Click Here to Star Rating



पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी,आरएसएस पर देश के इतिहास को बदलकर सांप्रदायिकता वाला इतिहास बनाने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा ये लोग (बीजेपी,आरएसएस) नया सांप्रदायिकता से भरा इतिहास रचना चाहते हैं। ये इतिहास की बातें भुलाने के लिए दे

.

गहलोत ने कहा- इतिहास की आलोचना करने से क्या हासिल होता है। ये कभी नहीं कहते कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जान दे दी। जो इतिहास को भुलाते हैं, वे खुद कभी इतिहास नहीं बना पाते। सत्ता में आज जो बैठे हैं वे लोग वो गलतियां कर रहे हैं जो सोच नहीं सकते। केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों ने देश की आजादी के आंदोलन में अपनी उंगली तक नहीं कटाई। महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, तिलक, गोखले, सरदार भगत सिंह सहित बड़े नाम आते हैं।

संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं, केंद्र पूजीपतियों की पक्षधर

गहलोत ने कहा- राहुल गांधी आज जो बात बोल रहे हैं चाहे वोट चोरी की बात हो या संविधान बनाने की बात हो, उसके पीछे के कारणों और मंशा को समझने की जरूरत है। संविधान बचाने की बात कहने के पीछे मंशा क्या है, नौबत क्यों आई, यह सोचना होगा। वो लगातार संविधान बचाओ की बात कह रहे हैं। इसका मतलब है संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। समाजवाद की तो सत्ता में बैठे लोग बात ही नहीं करेंगे क्योंकि ये पूंजीपतियों के पक्षधर हैं।

आईटी क्रांति का फायदा विपक्षी उठा रहे

गहलोत ने कहा- राजीव गांधी देश में आईटी क्रांति लेकर आए थे, वो तो चले गए लेकिन आईटी क्रांति का सबसे ज्यादा फायदा हमारे विपक्ष के लोग उठा रहे हैं। युवाओं को देश के सही इतिहास के बारे में बताना होगा। हमें समझाना होगा कि हम किस तरह नॉलेज बढ़ाएं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading