☜ Click Here to Star Rating



कंचनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी सुक्खा गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच चले लठ्ठ।

कंचनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी सुक्खा गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस घटना में कई लोग घायल हुए और फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज

.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दी हैं। पहली रिपोर्ट में कमलेश कुशवाह ने बताया है कि कुछ दिन पहले उनके खेत की मेड़ को गांव के राकेश, सतेन्द्र, विष्णु और अन्य लोगों ने जोत दिया था। कमलेश ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा नाप करवाकर मेड़ डलवाई थी। लेकिन आरोपियों ने फिर से जबरन मेड़ जोत दी और मुड्डी तोड़ दी।

इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर, लाठी, फरसे और बंदूकों से लैस होकर आए। उन्होंने खेत की मेड़ को फिर से जोत दिया। विरोध करने पर राकेश, सतेन्द्र, विष्णु और अन्य लोगों ने हमला कर दिया।

इस हमले में कमलेश के सिर और दाएं हाथ में चोटें आईं। उनकी जेठानी गीता के हाथ, पीठ और जांघों में चोटें लगीं। ससुर नबाब के सिर, कंधे और पीठ में भी चोटें आईं। पति महेश, ससुर नत्थी और जेठ रामदीन भी घायल हुए। आरोपियों ने करीब 10-12 फायर भी किए।

दूसरे पक्ष के रामनरेश ठाकुर का कहना है कि उनका खेत सैंपऊ बाड़ी सड़क से लहकपूर मोड़ के सामने है। सुबह 8:30 बजे उनके भतीजे सत्यभान और अनिल खेत जोत रहे थे। तभी नत्थी, नबाब सिंह, कप्तान और अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए। उन्होंने ट्रैक्टर को रोका और हमला कर दिया।

इस हमले में अनिल के सिर और हाथ में चोट आई। ट्रैक्टर की लाइट और साइलेंसर भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading