![]()
सूने मकान के ताले तोड़कर घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
बूंदी के लाखेरी में रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित पार्षद अमित कुमार के सूने घर में रविवार रात चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। घटना का पता तब चला जब पार्षद की मां घर लौटीं और कमरों के ताले टूटे तथा सामान बिखरा पाया।
लाखेरी के वार्ड 13 के पार्षद अमित कुमार का जयपुर में रहते हैं। उनकी मां रात को पड़ोस में एक रिश्तेदार के यहां सोने चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बूंदी से आई एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सघन बस्ती में हुई इस चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
इसके अलावा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी एक मकान के ताले टूटे मिले, हालांकि वहां चोरों के हाथ कोई कीमती सामान नहीं लगा। एएसआई बाबूलाल नागर ने बताया कि पार्षद के जयपुर से लौटने के बाद चोरी हुए सामान का सही आकलन हो पाएगा। पुलिस घटनास्थल का जायजा ले चुकी है और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments