![]()
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्ष वर्ग की छात्र-छात्रा भारोत्तोलन प्रतियोगिता में डीडवाना-कुचामन जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए हैं।
.
राज्यभर से करीब 1000 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम के कोच आसाराम पुनिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्रा वर्ग में सजना मिर्धा ने कांस्य पदक और पुष्पा जौधा ने रजत पदक जीता। वहीं छात्र वर्ग में सूर्यदेव सिंह, अर्जुन मिर्धा और रुद्रप्रताप सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments