भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद निहालचंद मेघवाल ने कहा- भारत रक्षा, डिजिटल, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मेघवाल ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के आकाश मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्
निहालचंद मेघवाल ने कहा- प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र को प्रथम समझते हुए काम करना चाहिए। गांव में स्वदेशी चीजों का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव विकास पर जीते जाते हैं, व्यक्ति विशेष पर नहीं। भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिला है। स्वदेशी अपनाने से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
निहालचंद मेघवाल ने यह बात भाजपा कार्यालय, श्रीगंगानगर में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नीति नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का पुनर्जागरण है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए निहालचंद मेघवाल।
स्वदेशी से सशक्त भारत का सपना
भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने बताया कहा- आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू होकर 25 दिसंबर, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। इस दौरान मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जो स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।
जीएसटी 2.0 और स्टार्टअप्स का नया दौर
निहालचंद ने जीएसटी 2.0 को व्यापारियों के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का नया आधार बताया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी टैक्स सिस्टम से राजस्व में वृद्धि हुई और राज्यों को मजबूत आर्थिक आधार मिला। इसके साथ ही, पीएम मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया के तहत 1.50 लाख से अधिक स्टार्टअप्स ने हर जिले को नवाचार का केंद्र बनाया है। पीएम विश्वकर्मा और स्वनिधि योजनाओं से कारीगरों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सुरक्षा मिली है, जिनके उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments