![]()
अलवर शहर के काशीराम चौराहा स्थित 3-इडियट रेडिमेड कपड़ों की दुकान से बुधवार रात चोर ताला तोड़कर कपड़े व नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दुकान पर पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस को चोरी की वारदात
गौरव पुत्र कैलाश शर्मा निवासी मीणापुरा ने बताया कि मेरी काशीराम चौराहा के पास 3-इडियट के नाम से रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। रात को अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे का गेट का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और चोर करीब 1.50 लाख रुपए की कीमत के 100 टीशर्ट, 150 शर्ट, 50 जिंस की पेंट व करीब ह 100 लोअर सहित 12 हजार 300 रुपए और डीवीआर सिस्टम चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध बदमाशों की तलाश के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments