![]()
राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन (RMCTA) अजमेर से जुड़े डॉक्टर्स पिछले चार दिनों पेन डाउन हड़ताल पर हैं। डॉक्टर्स की ओर से अस्पताल परिसर में धरना देकर 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।
शुक्रवार को सीनियर डॉक्टर्स को स्टूडेंट्स ने समर्थन देते हुए रैली निकाली। सरकार से जल्द मामले में मांगो को पूरा करने की चेतावनी दी है।
बता दे कि डॉक्टर्स लैटरल एंट्री को लेकर पिछले कई दिनों से धरना देकर विरोध कर रहे हैं।
सचिव पूजा माथुर ने बताया कि धरने को करीब 7 दिन हो चुके हैं। आज अंडर ग्रैजुएट स्टूडेंट, इन्टर्नस और पोस्ट ग्रैजुएट स्टूडेंट्स सहित रेजिडेंट का समर्थन प्राप्त हुआ है। सभी अलग-अलग एसोसिएशंस की ओर से प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया को ज्ञापन दिया गया।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में डॉक्टर्स के की ओर से अस्पताल से एक रैली का आयोजन भी किया गया। विभिन्न मार्गो से यह रैली निकाली गई।
माथुर ने बताया कि नियुक्ति का एक रास्ता सिर्फ न्याय संगत आरपीएससी होता है। इसमें कोई भी बदलाव हमें स्वीकार नहीं है। यह हमारे अस्तित्व की लड़ाई है, इसे हम अंत तक लेकर जाएंगे।
माथुर ने कहा कि बीच में एक बार सरकार से वार्ता हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है। लगातार सरकार से मांगों को लेकर वार्ता चल रही है। अगर इसके बावजूद भी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश में सीनियर डॉक्टर आंदोलन पर उतरेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments