![]()
जोधपुर के ओसियां में लड़की को घर से ले जाने को लेकर विवाद सामने आया।
जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र के बैरडों का बास में दो पक्षों में आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इधर मामले
दरअसल ओसियां क्षेत्र से एक युवती घर से गायब हो गई थी। जब परिजनों ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वो चामू थाना क्षेत्र के नाथडाउ गांव में है। इस पर परिजन उसे वहां से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान लड़की को ले जाने वाले लड़के पक्ष के कुछ लोग उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए आ गए और ट्रैक्टर से गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है।
थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां की एक युवती गुम हो गई थी। इसको लेकर परिजन उसे नाथडाउ से लेकर अपनी ढाणी आ रहे थे। इसी दौरान ढाणी से कुछ दूरी पर दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी जा रही है। प्रथम पक्ष ने अपनी ढाणी में आकर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments