अजमेर के पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल के नजदीक डेयरी बूथ में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर नगदी सहित सारा सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित जब सुबह बूथ खोलने पहुंचा तो उसे ताले टूटे हुए मिले थे। सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित ताराचंद ने बताया कि उसकी पुष्कर रोड पर समर्पण हॉस्पिटल के पास डेयरी बूथ है। वह रात में अपने बूथ को मंगल कर घर चला गया था। जब वापस सुबह पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था।
पीड़ित ने बताया कि चोरों के द्वारा बूथ से सिगरेट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल, चॉकलेट सहित अन्य सामान और नगदी को चोरी कर लिया। सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए।
इसकी सूचना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की ओर से मौका मुआयना किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments