![]()
हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा अजीतगढ़ साहिब से 35 हजार रुपए की चढ़ावा राशि चोरी।
हनुमानगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सलेमगढ़ मसानी में स्थित गुरुद्वारा अजीतगढ़ साहिब में चोरी की वारदात हुई है। चोर ने गुरुद्वारा के गुल्लक से 35 हजार रुपए की चढ़ावा राशि चुरा ली।
घटना 9 सितंबर की रात की है। अब इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। गुरुद्वारा के सेवादार स्वर्ण सिंह मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वे उठे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गुल्लक का ताला भी टूटा था और उसमें रखे करीब 35 हजार रुपए गायब थे।
सेवादार ने तुरंत गुरुद्वारा के जिम्मेदार जलौर सिंह को फोन कर सूचना दी। जलौर सिंह ने मौके पर पहुंचकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। गांव में चोर की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
टिब्बी पुलिस थाने में जलौर सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments