इंजीनियरिंग की छात्रा का किडनैप करके गैंगरेप की कोशिश की गई। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक और शराब पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की कोशिश भी की। मामला अजमेर के आदर्श नगर इलाके का है।
आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की मां ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी अजमेर के एक कॉलेज में हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। अगस्त 2025 में एडमिशन के बाद से उसे रैगिंग कर परेशान किया जा रहा था, जिसको लेकर छात्रा के पिता ने कॉलेज प्रशासन से भी शिकायत की थी। उसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपियों से छात्रा से माफी मंगवाकर मामला शांत करवा दिया था।
शिकायत के बाद भी बेटी को किया परेशान
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि रैगिंग की शिकायत के बाद कॉलेज फैकल्टी द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए गए। कॉलेज के सीनियर्स का व्यवहार भी ठीक नहीं है। उनकी ओर से बेटी को कहा गया कि कॉलेज के सीनियर्स की बॉस परंपरा को फॉलो नहीं करने वाले स्टूडेंट्स के नंबर काट लिए जाते हैं।

छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठा ले गए आरोपी। फोटो सोर्स- एआई जेनरेटेड।
मदद करने के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि परेशान होकर बेटी को जयपुर के एक कॉलेज में एडमिशन काउंसलिंग के लिए लेकर गए, जहां एडमिशन लेने आए अजमेर के एक युवक से मुलाकात हुई। युवक ने अजमेर के कॉलेज टीचर्स और सीनियर से अच्छी जानकारी होने की बात कही थी। इस दौरान बेटी से उसने मोबाइल नंबर भी ले लिए।
इसके बाद में उससे सोशल मीडिया पर संपर्क किया। सितंबर 2025 में युवक के द्वारा बेटी को झांसे में लेकर उसके कॉलेज के टीचर और सीनियर से बातचीत करने का झांसा दिया। रैगिंग से बचाने के लिए मदद की बात कहकर कॉलेज से बाहर बुलाया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके साथ में एक व्यक्ति भी बैठा था, उसने अपने आप को दूसरी ब्रांच की फैकल्टी का बताया था।
कुछ देर तक घूमने के बाद उसे कॉलेज के बाहर छोड़ दिया और दूसरे दिन वापस कॉलेज के बाहर बुलाया गया। जब वह बाहर पहुंची तो मुख्य युवक के साथ अन्य दो व्यक्ति मौजूद थे। जिसमें से एक ने अपने आप को टीचर बताया था। बाद में युवक के द्वारा उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो बेटी ने उसे मना कर दिया था। लेकिन आरोपियों के द्वारा उसे उसके सीनियर गर्ल से बात करवाने की कहकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए।

अचेत अवस्था में छात्रा को कॉलेज के बाहर छोड़ गए। फोटो सोर्स- एआई जेनरेटेड।
रेप की कोशिश, पीरियड का पता चलने पर छोड़ा
मां ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक होटल के बाहर गाड़ी को रोक दिया। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, वहीं उसे जबरन शराब भी पिलाई गई। जिससे उसे चक्कर आने लग गए। तेज गाड़ी चलाने से बेटी के सिर में भी चोट लग गई थी।
छात्रा की मां ने बताया कि बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की गई, जिसका बेटी ने विरोध किया। उसने यहां तक कहा कि उसे पीरियड आ रहा है, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। जब आरोपियों को पीरियड्स की हकीकत पता चली तो उन्होंने बेटी को कॉलेज के बाहर छोड़ दिया। इसके साथ ही बेटी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोपी ने बेटी के फोन से ही उसकी रूममेट को फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। रूममेट 2 मिनट में ही वहां पहुंच गई और बेटी को हॉस्पिटल ले गई। साथ ही उसने परिवार को घटना की सूचना दी।

रूम मेट की सूचना के बाद छात्रा के माता-पिता हॉस्पिटल पहुंचे। फोटो सोर्स- एआई जेनरेटेड।
मां ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
मां ने बताया कि वह पति के साथ अजमेर पहुंची तो बेटी अचेत मिली थी, वह घबराई हुई थी। उसे पुलिस थाने लेकर गए लेकिन उसने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके चलते उसे समय घटना की पुलिस को शिकायत नहीं दी। वे अपनी बेटी को लेकर जयपुर आ गए। कुछ दिन बाद बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में हमें बताया। इसके बाद अजमेर पहुंचे और आदर्श नगर थाने में की शिकायत दर्ज कराई। मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं आदर्श नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments